• Mon. Aug 18th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

छत्तीसगढ़: बीजापुर में IED ब्लास्ट से 1 जवान बलिदान और 3 घायल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Byadmin

Aug 18, 2025


छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए एक बड़े आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान बलिदान हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। यह धमाका इंद्रावती नेशनल पार्क के पास हुआ जहां नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) प्लांट किया था। सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी तभी यह दुखद घटना घटी।

डिजिटल डेस्क, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा IED ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान बलिदान हो गया और तीन जवान घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह IED नक्सलियों ने प्लांट की थी, जिसके कारण इलाके में धमाका हुआ।

ब्लास्ट की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका आज सुबह इंद्रावती नेशनल पार्क के पास देखने को मिला।

कैसे हुआ ब्लास्ट?

अधिकारी के अनुसार, DRG और राज्य पुलिस की एक टीम ने मिलकर रविवार को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने रास्ते में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाईस (IED) प्लांट किया था। जब सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची, तो तेज बम धमाका हुआ, जिसमें जवान बलिदान हो गया।

पुलिस के अनुसार, DRG के जवान दिनेश नाग ने ब्लास्ट में अपनी जान गंवा दी और तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल जवानों को जरूरी इलाज देने के बाद जंगल से बाहर ले जाया जा रहा है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

By admin