डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की थी। पिछले साल शुरू हुई इस योजना को लेकर अब राज्य में सियासी घमासान मच गया है। नारी सशक्तिकरण के लिए लागू हुई यह योजना सवालों के कठघरे में है। पिछले कुछ सालों में लगभग 5 लाख महिलाओं को लाभार्थियों की सूची से निकाल दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में रायपुर से महतारी वंदन योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 70.12 लाख महिलाओं के खाते में 655.57 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक थी।
5 लाख महिलाओं के नाम हटाए
2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने 21 साल से अधिक सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की थी। इस साल अक्टूबर में गृह मंत्री अमित शाह ने योजना की 20वीं किश्त जारी की, जिसका लाभ केवल 64.94 महिलाओं को ही मिला। इस लिस्ट में लगभग 5 लाख महिलाओं के नाम नहीं थे।