• Mon. Apr 21st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का तबादला

Byadmin

Apr 20, 2025


छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल को मंजूरी देते हुए 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। गृह मंत्रालय की तरफ से नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। इस नोटिस में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल है। इस तबादले से राज्य में पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने कई आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में बड़े अधिकारियों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी बताया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस ऑफिसर समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इससे पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलावों के कयास लगाए जा रहे हैं। तबादले की फेहरिस्त में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खड़े प्लेन से टकराई मिनी बस, हादसे से स्टाफ में मची खलबली; तस्वीरें आई सामने
ट्रांसफर अफसरों की लिस्ट

  1. पवन देव – अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर
  2. अंकित कुमार गर्ग – पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  3. ध्रुव गुप्ता – पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
  4. दीपक कुमार झा – पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज
  5. अभिषेक शांडिल्य – पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
  6. बालाजी राव सोमावार – पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, नवा रायपुर
  7. जातशत्रु बहादुर सिंह – पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, नवा रायपुर
  8. विवेक शुक्ला – एआईजी, सीआईडी, नवा रायपुर
  9. राजेश कुमार अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, सरगुजा
  10. विजय अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
  11. जितेंद्र शुक्ला – सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर
  12. भावना गुप्ता – पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा
  13. सूरज सिंह – पुलिस अधीक्षक, धमतरी
  14. त्रिलोक बंसल – पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा
  15. लक्ष्य शर्मा – पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  16. अंजनेय वार्ष्नेय – पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़
  17. पुष्कर शर्मा – सेनानी, वीआईपी वाहिनी, माना
  18. योगेश कुमार पटेल – पुलिस अधीक्षक, बालोद
  19. एसआर भगत – पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  20. विजय पाण्डे – पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा

प्रशासन ने जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्रालय में नियुक्त अवर सचिव डी एस ध्रुवे ने नोटिस जारी करते हुए तबादले का आदेश दिया है। इस आदेश को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका की सहमति मिली है।
यह भी पढ़ें- निशिकांत दुबे पर भड़कीं शमा मोहम्मद, CJI से की एक्शन की मांग; बीजेपी से कहा- बाहर निकालो…

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप



By admin