• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंग रुकवाने का दावा करने वाले ट्रंप ने ईरान में क्यों छेड़ दी लड़ाई

Byadmin

Mar 7, 2026


ईरान पर इसराइल-अमेरिका के हमले 28 फरवरी  से जारी हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने कई लड़ाइयां रुकवाई हैं. लेकिन अब उनके देश ने इसराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया है.

पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच झड़पें हुईं थीं और यह तीन-चार दिन तक चली थीं. मिसाइलें चलीं, ड्रोन उड़े, प्लेन क्रैश हुए और फिर सीज़फ़ायर हो गया.

उसके बाद अमेरिका के सदर (राष्ट्रपति) ट्रंप जब भी कैमरे के सामने आते हैं, तो कहते हैं कि इंडिया और पाकिस्तान एक-दूसरे को ख़त्म करने वाले थे. मैंने उनकी जंग रुकवाई है. वरना पता नहीं इन्होंने अपने एटम बम चला कर पूरी दुनिया को जलाकर राख कर देना था.

पाकिस्तान के नेता भी हल्का सा मुंह बनाकर कहते रहे हैं कि ट्रंप जैसा शांति पसंद इंसान इस धरती पर पैदा ही नहीं हुआ. सभी उन्हें मसीहा मानो और शांति का नोबेल पुरस्कार दे दो.

ट्रंप खुद भी दूसरी बार सदर बनने से पहले कहते थे कि अमेरिका ने कई जंगें लड़ी हैं, अब हम घर पर बैठेंगे, अपने लोगों के लिए काम करेंगे, हमने पूरी दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं लिया है.

By admin