• Wed. Jul 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंतर-मंतर पर गोली चलाने की वकालत करने वाले हिंदुत्व विचारक टीजी मोहनदास से आरएसएस ने बनाई दूरी

Byadmin

Jul 29, 2026


टीजी मोहनदास

इमेज स्रोत, pathrika/youtube

इमेज कैप्शन, टीजी मोहनदास पत्रिका नामक यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिस पर उनके 2 लाख सब्सक्राइबर्स हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को दक्षिणपंथी राजनीतिक विश्लेषक और हिंदुत्व विचारक टीजी मोहनदास की नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर की गई विवादित टिप्पणियों की निंदा की है.

आरएसएस ने कहा कि ये उनके “निजी विचार” हैं और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.

एक बयान में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी केबी श्रीकुमार ने स्पष्ट किया कि मोहनदास किसी भी स्तर पर आरएसएस के पदाधिकारी नहीं हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ श्रीकुमार ने कहा, “हाल के विरोध प्रदर्शन पर टीजी मोहनदास की टिप्पणियां उनके निजी विचार हैं. वह किसी भी स्तर पर आरएसएस के पदाधिकारी नहीं हैं. आरएसएस उनके विचारों से सहमत नहीं है और उनकी हर संभव सबसे कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए.”

यह स्पष्टीकरण मोहनदास की टिप्पणियों के एक दिन बाद आया है. उनके ख़िलाफ़ केरल में और सोशल मीडिया पर व्यापक विरोध हुआ था.

By admin