• Tue. Feb 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?

Byadmin

Feb 10, 2026


जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जनरल नरवणे ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट के ज़रिए अपनी किताब के प्रकाशक के बयान को सही बताया है.

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस किताब को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफ़आईआर भी दर्ज कर ली है.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने दिल्ली पुलिस से इस एफ़आईआर के बारे में कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला.

नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ की प्रकाशक कंपनी पेंगुइन इंडिया ने सफ़ाई भी जारी कर दी है.

पेंगुइन ने कहा है कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है. अब खुद नरवणे ने भी पेंगुइन के इस दावे पर अपनी मुहर लगा दी है, लेकिन इसके बावजूद यह मामला शांत होता नहीं नज़र आता.

By admin