• Mon. Mar 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जब कश्मीर मुद्दे पर ईरान ने दिया था भारत का साथ, क्या दोनों देशों के संबंध दोस्ताना रहे हैं?

Byadmin

Mar 9, 2026


ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की 2016 की तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की 2016 की तस्वीर

“भारत और ईरान नए दोस्त नहीं हैं. हमारी दोस्ती उतनी ही पुरानी है जितना कि इतिहास. सदियों से हमारे समाज, कला और आर्किटेक्चर, विचार और परंपराओं, संस्कृति और व्यापार के माध्यम से जुड़े हुए हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में अपनी ईरान यात्रा के दौरान यह बयान देते हुए भारत और ईरान के संबंधों की गहराई के बारे में बात की थी.

वैसे अगर देखा जाए तो भारत की स्वतंत्रता के बाद दोनों देशों के संबंधों में कई अहम पड़ाव आए हैं.

मध्य-पूर्व की लगातार बदलती परिस्थितियाँ, पाकिस्तान के साथ संबंध, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, अमेरिका-रूस-चीन जैसे देशों का प्रभाव और ईरान के आंतरिक हालात, इन सभी ने पिछले सात-आठ दशकों में भारत और ईरान के संबंधों को प्रभावित किया है.

ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हालिया हमलों और आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मौत के बाद भारत ने खुले तौर पर ईरान पर हुए हमलों की निंदा नहीं की.

By admin