• Tue. Jun 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में ऐसा क्या हुआ जिसके बाद पुलिस और सेना के जवान आ गए आमने-सामने

Byadmin

Jun 30, 2026


पुलिसकर्मी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, स्थानीय पुलिस ने सेना के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है (सांकेतिक तस्वीर)

24 जून को जम्मू-कश्मीर में सेना और स्थानीय पुलिस के जवानों बीच एक कथित झड़प का मामला सामने आया है.

दरअसल ये मामला किश्तवाड़ ज़िले में सामने आया है जहां ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने पुलिस की मदद से सेना के एक अधिकारी की सरकारी टोयोटा हाईलेक्स एसयूवी ज़ब्त कर ली थी.

बुधवार को ही यह विवाद इतना बढ़ा कि सेना और स्थानीय पुलिस के बीच झड़प की स्थिति देखने को मिली और स्थानीय पुलिस ने सेना के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की.

वहीं दूसरी तरफ़ सेना ने बयान जारी करके कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

सेना का वाहन (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, किश्तवाड़ में कथित तौर पर सेना के अधिकारी की गाड़ी और डीसी का क़ाफ़िला आमने-सामने आ गया था (सांकेतिक तस्वीर)

दरअसल सेना के एक अधिकारी की सरकारी एसयूवी, किश्तवाड़ के असिस्टेंट रीज़नल ट्रांसपोर्ट ऑफ़िसर तस्लीम वानी ने पुलिसकर्मियों की मदद से ज़ब्त की थी. इसके बाद गाड़ी को अठोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया और यहीं कथित झड़प हुई.

By admin