• Sat. Apr 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जलती चिता से आग निकाल भरा हुक्का:दूसरे समुदाय के युवकों ने श्मशान में किया सूखा नशा, वायरल हो रहा Video – Lighting Hookah With Fire From Burning Funeral Pyre In Hapur

Byadmin

Apr 11, 2026



यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित श्मशान में जलती चिता से एक युवक का चिलम भरते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी श्मशान में मौजूद थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी चारों युवक फरार बताया जा रहे हैं।




Trending Videos

Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur

जलती चिता से आग निकालता युवक
– फोटो : अमर उजाला


जल रही थी मुन्नी देवी की अर्थी

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव निवासी मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने बाद उनके परिजन व ग्रामीण उनकी अर्थी को लेकर श्मशान पहुंचे और उन्हें मुखग्नि देकर घर लौट आए। आरोप है कि गांव के ही चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान में पहुंच गए। इनमें दो युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं और चारों युवक सूखा नशा भी करते हैं। 


Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur

चिता की आग से हुक्का भरता युवक
– फोटो : अमर उजाला


दोस्तों ने ही बना लिया वीडियो

सामने आए वीडियो में एक युवक श्मशान में जलती हुई चिता से चिलम भरने लगा। इसी बीच उसके दोस्तों ने उसकी वीडियो बना ली और शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। 


Lighting Hookah with Fire from Burning Funeral Pyre in hapur

चिता से आग निकालता युवक
– फोटो : अमर उजाला


चारों युवक घर छोड़कर हुए फरार

इसके बाद पुलिस टीम ने चारों युवक की जानकारी की और उनके घर पहुंची। पुलिस टीम को चारों युवक अपने घरों पर नहीं मिले। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि चारों युवक अभी फरार बताए जा रहे हैं।


By admin