• Sun. Nov 23rd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

जस्टिस सूर्यकांत का शपथ ग्रहण कल… श्रीलंका से मॉरीशस तक, इन 6 देशों के मुख्य न्यायाधीश और जज भी होंगे शामिल

Byadmin

Nov 23, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं। सोमवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, मॉरीशस, ब्राजील समेत दुनिया के सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल होंगे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि, यह ऐसा पहला मौका है, जब किसी CJI के शपथ ग्रहण में इतनी बड़ी संख्या में दूसरे देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी होगी।

सोमवार, 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। इनके शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के चीफ जस्टिस उनके साथ आए परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

आउटलेट बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भूटान से लेकर श्रीलंका तक छह देशों के एक दर्जन से अधिक न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।न्यायमूर्ति सूर्यकांत को सोमवार, 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई जाएगी।

किस देश से कौन-कौन होगा शामिल

1. भूटान

  • न्यायमूर्ति ल्योनपो नोरबू शेरिंग, भूटान के मुख्य न्यायाधीश;
  • ल्हादेन लोटे, भूटान के मुख्य न्यायाधीश की पत्नी।

2. केन्या

  • न्यायमूर्ति मार्था कूमे, केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश और अध्यक्ष
  • न्यायमूर्ति सुसान नजोकी एनडुंगु, न्यायाधीश, केन्या के सर्वोच्च न्यायालय।

3. मलेशिया

 

  • न्यायमूर्ति तान श्री दातुक नलिनी पथमनाथन, न्यायाधीश, मलेशिया की संघीय अदालत
  • पसुपति शिवप्रगसम, मलेशिया के संघीय न्यायालय के न्यायाधीश की पत्नी

4. मॉरीशस

  • न्यायमूर्ति बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल, मॉरीशस की मुख्य न्यायाधीश
  • रेबेका हन्ना बीबी गुलबुल, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश की बेटी

5. नेपाल

  • न्यायमूर्ति प्रकाश मान सिंह राउत, नेपाल के मुख्य न्यायाधीश
  • न्यायमूर्ति सपना प्रधान मल्ला, न्यायाधीश, नेपाल सुप्रीम कोर्ट
  • अशोक बहादुर मल्ल, न्यायमूर्ति सपना प्रधान मल्ल की पत्नी
  • अनिल कुमार सिन्हा, नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में नेपाल सरकार में कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री
  • उर्सिला सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी।

6. श्रीलंका

By admin