• Mon. Sep 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘ज़हरीली गैस, हमें भागना होगा’, कंटेंट क्रिएटर्स और पर्यटक जान जोखिम में डालकर भी क्यों करते हैं रिकॉर्डिंग

Byadmin

Sep 28, 2026


राख से ढकी लाल टोपी पहने एक व्यक्ति ज्वालामुखी के गड्ढे के किनारे खड़ा होकर कैमरे की ओर पीछे मुड़कर देख रहा है. उसके नीचे आसमान की ओर भारी मात्रा में राख और गैसें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं.

इमेज कैप्शन, पिछले साल माउंट दुकोनो के क्रेटर के किनारे पर जोनाथन ले ब्लांक

    • Author, केविन किम

    • Author, एलेनोर स्मॉलवुड
    • पदनाम, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

इंडोनेशिया में 1,273 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी माउंट दुकोनो पर चढ़ते समय कंटेंट क्रिएटर जोनाथन ले ब्लांक अपने पैरों के नीचे धरती को हिलता हुआ महसूस कर सकते थे.

शिखर पर क्रेटर के किनारे से नीचे देखते हुए, उनका कैमरा बेहद गर्म गैस और राख के गुबारों को हवा में ऊंचाई तक निकलते हुए कैद करता है.

अचानक, वह अपना मुंह ढक लेते हैं और पहाड़ से नीचे तेजी से उतरने लगते हैं.

“ज़हरीली गैस है, इसलिए हमें अभी भागना होगा,” वह कैमरे में कहते हैं. नीचे उतरते समय उनके पैर फिसल रहे हैं और वह तेजी से पहाड़ से नीचे जा रहे हैं.

कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया के शौकीनों के लिए ज्वालामुखी शानदार जगहें हो सकती हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रोमांच के कुछ शौकीन, चेतावनियों को नज़रअंदाज़ कर नियम तोड़ रहे हैं, जिसके घातक नतीजे सामने आ रहे हैं.

By admin