• Thu. Apr 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ज़ुबिन गर्ग असम चुनाव में कितने बड़े फैक्टर साबित होंगे?

Byadmin

Apr 2, 2026


ज़ुबिन गर्ग
इमेज कैप्शन, असम में ज़ुबिन की दीवानगी के निशान हर सड़क और गली-मोहल्ले में दिखती है.

ये असम की मेरी पहली यात्रा थी. बीते 20 मार्च को जब मैं गुवाहाटी एयरपोर्ट से अपने होटल के रास्ते जा रही थी, तब रास्ते में कैब के ड्राइवर से बात शुरू हुई. मैंने पूछा, कैसा काम किया है आपके मुख्यमंत्री ने?

जवाब में कैब ड्राइवर ने कहा, ”काम तो मैडम ठीक किया है. सड़क, पुल-पुलिया सब बनाया है लेकिन ज़ुबिन दा को न्याय नहीं देने से हमलोगों में गुस्सा है. इसी सरकार ने कहा था कि हम ज़ुबिन को न्याय देंगे लेकिन अब कहते हैं न्याय कोर्ट करेगा.”

तब अंदाज़ा नहीं था कि अगले दस दिनों की मेरी असम यात्रा के दौरान यही बात मुझे हर दूसरे शख़्स से सुनने को मिलेगी.

चित्राली हज़ारिका गुवाहाटी के उसी कॉलेज में पढ़ती हैं, जहां से ज़ुबिन ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी. वो कहती हैं, ”ज़ुबिन दा एक इमोशन हैं, मैं उनको भगवान की तरह मानती हूं. हमें हिमंत से उम्मीद है कि वो जल्द ही ज़ुबिन को न्याय दिलाएंगे लेकिन ये न्याय चुनाव से पहले होता तो हमें बहुत खुशी होती.”

वहीं बोडोलैंड की रहने वाली कावेयी इन्तिपी का कहना है, ”ज़ुबिन को अगर न्याय नहीं मिला, तो हम कभी वोट नहीं करेंगे. अगर ज़ुबिन को न्याय देते तो हम हिमंत बिस्वा सरमा को ही वोट देते.”

By admin