• Thu. Feb 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर भारत, लेकिन चार विकेट भी गिरे

Byadmin

Feb 26, 2026


हार्दिक पंड्या

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत के बल्लेबाजों ने आज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है

पढ़ने का समय: 2 मिनट

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है. हालांकि भारतीय टीम ने चार विकेट भी गंवा दिए हैं.

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 176 रन है. अभिषेक शर्मा 30 गेंद में 55 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे.

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंद में 33 रन की पारी खेली. उनकी पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे.

इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में फिफ्टी पूरी की. इस मैच से पहले तक अभिषेक शर्मा ने चार मैच में 15 रन ही बनाए थे.

वहीं अच्छे फॉर्म में चल रहे ईशान किशन 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए.

By admin