चहल ने 5 गेंद पर 4 विकेट लिए
पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में चार विकेट लिए। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा विकेट लिया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने दीपक हुड्डा को आउट किया। अगली गेंद पर बल्लेबाजी के लिए अंशुल कंबोज आए। चहल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। अब हैट्रिक गेंद का सामने नूर अहमद कर रहे थे। छक्के मारने की कोशिश में वह बाउंड्री पर पकड़े गए और चहल का हैट्रिक हो गया।
धोनी ने चहल को तैयार किया था
युजवेंद्र चहल का करियर संवारने में एमएस धोनी का अहम रोल रहा है। चहल ने टीम इंडिया में धोनी की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। विकेट के पीछे से धोनी चहल और कुलदीप का लगातार गाइड करते रहते थे। चहल ने कई मौकों पर धोनी को अपनी सफलता का क्रेडिट दिया है। लेकिन अब चहल की वजह से ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। लगातार दूसरे सीजन चेन्नई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।
आईपीएल के सबसे सफल बॉलर चहल
युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बॉलर हैं। 2013 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। उसके बाद आरसीबी और राजस्थान के लिए भी खेले। इस सीजन पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा। 170 मैचों में चहल के नाम 218 विकेट हैं। लीग में अभी सिर्फ उनके नाम ही 200 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। 193 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं।