इमेज स्रोत, Jacquelyn MARTIN / POOL / AFP via Getty Images
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
ने ईरान के साथ चल रही ऐतिहासिक शांति वार्ता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है.
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी
बातें स्पष्ट तौर पर रख दी हैं, लेकिन
ईरान “हमारी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ”.
उन्होंने कहा, “हम ऐसी स्थिति तक नहीं पहुंच सके, जहां ईरानी हमारी शर्तों को स्वीकार करते.”
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि
अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे से बातचीत चल रही है, लेकिन “बुरी ख़बर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए
हैं.”
इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी
प्रधानमंत्री और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति आभार जताते हुए कहा,
“अगर बातचीत में कोई कमी रही, तो वह पाकिस्तानियों की वजह से नहीं थी. उन्होंने
बेहतरीन काम किया.”
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका
बातचीत के लिए लचीलेपन और “अच्छी मंशा” के साथ आया था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों पक्ष किसी
समझौते पर नहीं पहुंच सके.
उन्होंने कहा, “हम यहां से एक बहुत सामान्य प्रस्ताव के साथ जा
रहे हैं, यह समझ के साथ कि यही हमारा अंतिम और
सबसे बेहतर प्रस्ताव है. अब देखना होगा कि ईरान इसे स्वीकार करता है या
नहीं.”