• Thu. Feb 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जेफ़री एपस्टीन की जिन फ़ाइल्स ने पूरी दुनिया को हिलाया, वह कौन था?

Byadmin

Feb 5, 2026


कैंब्रिज, मैसाचुसेट्स में 2004 में जैफ़्री एपस्टीन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, कैंब्रिज, मैसाचुसेट्स में साल 2004 में जैफ़्री एपस्टीन

एपस्टीन फ़ाइल्स से सामने आ रहे राज़ दुनियाभर में सुर्ख़ियां बन रहे हैं. इनमें कई दिग्गज हस्तियों के नाम सामने आए हैं.

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि उनका जेफ़री एपस्टीन से ‘कोई लेना-देना नहीं’ था. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई फ़ाइलों से साज़िश सामने आती है. इसका मक़सद उन्हें ‘राजनीतिक रूप से नुक़सान पहुंचाना और चुनाव हरवाना था.’

बहरहाल, हाल ही में सामने आए इन दावों ने अमेरिकी यौन अपराधी और मानव तस्कर जेफ़री एपस्टीन को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

एपस्टीन की मौत 2019 में हो चुकी है. लेकिन मृत्यु के 6 साल बाद भी एपस्टीन की फ़ाइलें विश्व की कई सरकारों, नेताओं, बिज़नेसमैन और नामी-गिरामी हस्तियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं.

By admin