• Fri. Feb 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जेफ़री एपस्टीन फ़ाइल्स की सुनवाई के दौरान हंगामा और तीखी बहस

Byadmin

Feb 13, 2026


पाम बोंडी

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, जेफ़री स्टीन पर कांग्रेस की एक समिति में सुनवाई के दौरान अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी से तीख़े सवाल पूछे गए

यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइलों की ‘हैंडलिंग’ को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में सुनवाई उस समय हंगामे में बदल गई जब अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने न्याय विभाग का बचाव किया है.

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान कई मुद्दों पर पाम बोंडी से काफ़ी तीख़े सवाल पूछे गए.

हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की न्यायिक समिति के सामने बोंडी की गवाही कई बार तल्ख़ बहस में तब्दील हो गई.

एक मौक़े पर बोंडी ने डेमोक्रेट सदस्य को “बेकार हो चुका हारने वाला” तक कहा. एक अन्य तीखे विवाद के बाद एक सांसद ग़ुस्से में बैठक से बाहर चले गए.

By admin