• Fri. Oct 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जेलर 2: रजनीकांत का ब्रैंड 50 साल बाद भी बुलंद रहने की कहानी

Byadmin

Oct 16, 2026


सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ हुई है.

इमेज कैप्शन, सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ हुई है

फ़िल्मों में आए रजनीकांत को 50 साल से ज़्यादा हो चुके हैं. इसके बावजूद 75 साल की उम्र में भी वह पर्दे पर ‘सोलो हीरो’ बने हुए हैं.

उनकी फ़िल्म ‘जेलर 2’ आज रिलीज़ हुई है. बड़े बजट में बनी इस फ़िल्म में कई बड़े कलाकारों और तकनीकी टीम के जाने-माने लोगों ने काम किया है.

रजनीकांत की पिछली फ़िल्म ‘कुली’ को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं. लेकिन इसका ‘जेलर 2’ से जुड़ी उम्मीदों पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा.

आज भी कई नए निर्देशक इंटरव्यू में कहते हैं, “मेरे पास सुपरस्टार रजनी के लिए एक कहानी है.”

इन कहानियों में वे रजनीकांत को पिता या किसी दूसरे अहम सहायक किरदार में नहीं, बल्कि हीरो के रूप में ही देखते हैं.

By admin