• Wed. Aug 13th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

जैसे ही सैलरी आई, कर्मचारी ने 5 मिनट बाद ही दे दिया इस्तीफा; HR का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Byadmin

Aug 12, 2025


सोशल मीडिया पर एक अजीब मामला चर्चा में है जिसमें एक कर्मचारी ने सैलरी मिलने के 5 मिनट बाद इस्तीफा दे दिया। एचआर प्रोफेशनल ने लिंक्डइन पर पोस्ट करके सवाल उठाया कि क्या यह सही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कर्मचारी पर भरोसा किया और उसे मौका दिया लेकिन उसने तुरंत इस्तीफा दे दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सा मामला चर्चा में है। एक HR प्रोफेशनल के लिंक्डइन पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी है। मामला उस कर्मचारी से जुड़ा है जिसने अपनी सैलरी मिलने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही इस्तीफा दे दिया।

लिंक्डइन पर एचआर ने सवाल उठाते हुए पोस्ट किया कि क्या ये सही है? क्या यह प्रोफेशनल एथिक्स के खिलाफ है? उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सुबह 10 बजे सैलरी क्रेडिट हुई और 10.05 पर इस्तीफे का ईमेल आ गया।”

HR ने क्या बताया?

एचआर ने बताया कि ऑनबोर्डिंग और ट्रेनिंग टीम ने नए कर्मचारी पर काफी समय दिया था और मेहनत की थी, लेकिन इतनी जल्दी जॉब छोड़कर जाना सबके लिए निराशाजनक है। उन्होंने सवाल किया कि कंपनी ने आपको मौका दिया, भरोसा किया और प्लेटफॉर्म दिया। फिर सैलरी मिलते ही 5 मिनट बाद जॉब छोड़ जाना, क्या ये सही है?

पोस्ट में HR ने लिखा कि ऐसे अचानक इस्तीफे यह दिखाते हैं कि व्यक्ति में इरादा और जिम्मेदारी की कमी है। अगर कोई दिक्कत थी तो खुलकर बात की जा सकती थी और मदद मांगी जा सकती थी। उन्होंने यह भी लिखा कि हर नौकरी में चुनौतियां होती है और असली विकास धैर्य और मेहनत से आता है, न कि सिर्फ पहली सैलरी से।

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

अब यह पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और कई लोगों ने अपनी राय रखी। एक यूजर ने लिखा, “कर्मचारी गलत नहीं है और HR को ऐसे मामले सोशल मीडिया पर नहीं लिखना चाहिए।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सैलरी पहले से किए गए काम का भुगतान है कोई एहसान नहीं। अगर सैलरी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है तो उसने अपना कर्तव्य पूरा किया और ज्यादातर मामलों में नोटिस पीरियड भी रहता है।”

E20 पेट्रोल से फर्राटेदार चलेगी गाड़ियां, कैसे इससे किसानों की भी बढ़ रही आय? सरकार ने गिनाएं फायदे

By admin