• Mon. Sep 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Byadmin

Sep 28, 2026


पटना में सीपीआई ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

इमेज कैप्शन, पटना में सीपीआई ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सोमवार को देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए.

चुनाव आयोग में कामकाज को लेकर इंडियन एक्स्प्रेस की एक खोजी रिपोर्ट के बाद विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की थी. इस मामले में सीजेपी ने दो अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है.

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में आयोग की ओर से लिए गए फ़ैसलों को लेकर 14 बार आपत्तियां जताई थीं.

और उनका कहना था कि इस दौरान लिए गए अहम फ़ैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया गया था.

इसके बाद चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मतदाता सूची से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फ़ैसले सर्वसम्मति से हुए हैं.

By admin