• Fri. Feb 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टकराव के ख़तरे के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बड़ी बैठक, ट्रंप के पास क्या-क्या विकल्प हैं?

Byadmin

Feb 26, 2026


ओमान के विदेश मंत्री (दाएं) अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के साथ वार्ता के दौरान

इमेज स्रोत, X/@FMofOman

इमेज कैप्शन, ओमान के विदेश मंत्री (दाएं) अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के साथ वार्ता के दौरान

अमेरिका और ईरान के अधिकारी जिनेवा में सीधी बातचीत के तीसरे दौर के लिए मिल रहे हैं. इन वार्ताओं को टकराव टालने के लिए अहम माना जा रहा है.

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि परमाणु समझौता नहीं हुआ तो वह ईरान पर हमला कर सकते हैं.

ये बातचीत ऐसे समय हो रही है जब साल 2003 में अमेरिकी अगुवाई में हुए इराक़ युद्ध के बाद पश्चिमी एशिया में अमेरिकी ने पहली बार बड़ी सैन्य तैनाती की है. वहीं, ईरान ने भी कहा है कि वह किसी भी हमले का बलपूर्वक जवाब देगा.

एक बार फिर से इन वार्ताओं की मध्यस्थता ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी कर रहे हैं. अल्बुसैदी ने कहा कि वार्ताकारों ने ‘नए और रचनात्मक विचारों और समाधानों के लिए अभूतपूर्व तरीके से खुलापन’ दिखाया है.

हालांकि, किसी भी समझौते तक पहुंचने की संभावना पर अभी तक स्पष्ट स्थिति नहीं है.

By admin