• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टी-20 वर्ल्ड कपः अफ़ग़ानिस्तान और साउथ अफ़्रीका के मैच में सुपर रोमांच, जानें- किस-किस मोड़ से गुजरा मैच

Byadmin

Feb 12, 2026


दूसरे सुपर में मिलर और गुरबाज़ दोनों ने अपनी टीमों के लिए तीन-तीन छक्के जड़े

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दूसरे सुपर ओवर में मिलर और गुरबाज़ दोनों ने अपनी टीमों के लिए तीन-तीन छक्के जड़े

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान और साउथ अफ़्रीका के बीच मुक़ाबले का नतीज़ा बेहद रोमांचक अंदाज़ में निकला.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ़्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट पर 187 रन बनाए.

वहीं अफ़ग़ानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर ख़त्म होने से दो गेंद पहले ठीक 187 रन पर आउट हो गई.

इस वजह से मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.

लेकिन पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया.



By admin