• Thu. Mar 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टी-20 वर्ल्ड कप: अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने संभाला मोर्चा

Byadmin

Mar 5, 2026


अभिषेक शर्मा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे

पढ़ने का समय: 1 मिनट

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारत की पारी संभलती हुई नजर आ रही है.

चार ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 45 रन है. संजू सैमसन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

इससे पहले दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए. विल जैक्स को उनका विकेट मिला है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लैंड की टीम में हालांकि इस मैच के लिए एक बदलाव हुआ है.

By admin