• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद अक्षर पटेल ने ‘खालीपन’ क्यों महसूस किया

Byadmin

Apr 5, 2026


अक्षर पटेल

इमेज स्रोत, Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images

इमेज कैप्शन, अक्षर पटेल ने बताया है कि वर्ल्ड कप की जीत के बाद उन्होंने कैसा महसूस किया

बहुत खुश हैं या खालीपन है? बेहद उस्साहित हैं या राहत महसूस कर रहे हैं?

अक्सर किसी खिलाड़ी की भावनाओं को समझना मुश्किल होता है. वो तब और ज्यादा मुश्किल हो जाता है जब प्लान बनाने, कड़ी मेहनत करने, उसे अमल में लाने और सफलता हासिल करने का सर्कल पूरा हो जाता है.

अपने टारगेट को हासिल करना बहुत ज्यादा खुशी और उत्साह देता है. लेकिन साथ ही ये थकावट और कभी-कभी एक तरह का खालीपन भी लाता है.

खेलों के इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं. भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने स्वीकारा कि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में अपनी शानदार उपलब्धि के बाद “उन्हें खोया हुआ महसूस हुआ और उन्होंने एक बड़े खालीपन का अनुभव किया.”

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता. जीत के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने बताया, “अचानक आए भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना मुश्किल था.”

By admin