• Tue. Mar 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टी-20 वर्ल्ड कप: ‘भारत की जीत पर दिल कुछ कहता है, दिमाग़ कुछ और’

Byadmin

Mar 10, 2026


सूर्यकुमार यादव

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. तस्वीर में- ट्रॉफ़ी के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

क्रिकेट में दुनिया का हर बड़ा ख़िताब जीतने के बाद भारतीयों के बीच दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं – एक दिमाग़ और दूसरी दिल से.

दिमाग़ यह विश्लेषण करता है कि उस जीत का क्या मतलब है. आसपास के माहौल में उसका क्या अर्थ है, अतीत के संदर्भ में उसका क्या मतलब है और जीत हमें भविष्य के बारे में क्या बता सकती है.

दिल बस उस घटना की यादों को तस्वीरों, वीडियो, आवाज़ों और साउंडट्रैक की तरह जमा कर लेता है और जानता है कि वह जितना चाहे उतने समय तक बार-बार उन यादों के पास लौट सकता है.

पहले दिमाग़ को अपना फ़ैसला सुनाने दें.

भारत व्हाइट बॉल क्रिकेट में चैंपियन है. फिर चाहे वो पुरुष या महिला टीम हो या अंडर-19 टीम, आईसीसी की हर ट्रॉफी प्रतियोगिता में भारत का दबदबा रहा है. सिर्फ़ दो को छोड़कर. ये दो प्रतियोगिताएं हैं- पुरुषों का 50 ओवर वर्ल्ड कप और महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप.

By admin