• Sun. Feb 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने ‘हैंडशेक’ को लेकर क्या संकेत दिए?

Byadmin

Feb 15, 2026


सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला 15 फ़रवरी को कोलंबो में होगा

पढ़ने का समय: 7 मिनट

टी-20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में होने वाले मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है.

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जहां हैंडशेक और अभिषेक शर्मा से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं.

वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान आग़ा से भी उस्मान तारिक़ और हैंडशेक से जुड़े सवाल पूछे गए थे.

सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक पर कहा है, “हम हैंडशेक को टॉस के समय देखेंगे. 24 घंटों का इंतज़ार कीजिए.”

भारत के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर सलमान आगा ने कहा, ”हम इसके बारे में कल देखेंगे.”

By admin