• Thu. Mar 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप का दावा, ‘ईरान के ख़िलाफ़ हम जीत गए हैं’

Byadmin

Mar 12, 2026


राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने ईरान के ‘वैध अधिकारों को मान्यता देने’ की बात कही है

अमेरिका-इसराइल से चल रही जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने युद्ध ख़त्म करने को लेकर शर्त रखी है.

राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने कहा है कि रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र में शांति के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जिस युद्ध को इसराइल और अमेरिका ने शुरू किया उसे ख़त्म करने का एकमात्र रास्ता, ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना, युद्ध के नुक़सान की भरपाई और भविष्य में किसी भी हमले को रोकने के लिए मज़बूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी देना है.”

पेज़ेश्कियान का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान, अमेरिका और इसराइल के बीच जारी संघर्ष को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है.

वहीं ईरान ने मंगलवार को कहा था कि वह मध्य पूर्व के देशों में अमेरिका और इसराइल के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

By admin