• Wed. Mar 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘ट्रंप का सरेंडर’ और ‘फ़ेक न्यूज़’: ट्रंप के बातचीत के दावे पर ईरानी और इसराइली मीडिया की प्रतिक्रिया

Byadmin

Mar 25, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Roberto Schmidt/Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मार्च को कहा कि उनकी ईरान के साथ ‘बहुत अच्छी बातचीत’ हो रही है

ईरानी अधिकारियों ने इस बात से साफ़ इनकार किया है कि सीज़फ़ायर को लेकर उनकी अमेरिका से कोई बातचीत चल रही है. वहां के मीडिया ने भी यही रुख़ अपनाया हुआ है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मार्च को कहा कि उन्होंने ईरान के साथ ‘बहुत अच्छी बातचीत’ के बाद ईरानी ठिकानों पर किसी भी तरह के हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का फ़ैसला किया है.

ट्रंप ने 21 मार्च को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि यदि ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खोला, तो ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाया जाएगा.

ईरान के मुख्य सैन्य कमान ख़त्म-उल-अंबिया सेंट्रल हेडक़्वार्टर्स के प्रवक्ता ने होर्मुज़ स्ट्रेट पर साझा नियंत्रण के ट्रंप के सुझाव को ख़ारिज करते हुए कहा कि फ़ारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में पूरी तरह ईरान का नियंत्रण है.

By admin