• Tue. Apr 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप की दी गई डेडलाइन नज़दीक, ईरान अब क्या करेगा?

Byadmin

Apr 7, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट में ईरानी सभ्यता के ख़ात्मे की धमकी दी है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ पांच हफ़्तों से चल रहे अमेरिका-इसराइल युद्ध के दौरान कई डेडलाइन तय कीं, मांगें रखीं और धमकियां दीं. लेकिन इस बार उनके बयान पहले से ज़्यादा साफ़ और सख़्त हैं.

उन्होंने कहा कि ईरान पर हमलों का नया दौर बेहद विनाशकारी होगा. यह मंगलवार को वॉशिंगटन समय के अनुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे) से शुरू हो सकता है. चार घंटे के भीतर देश के हर पुल और पावर प्लांट को “तबाह” कर दिया जाएगा.

ट्रंप ने सोमवार को कहा, “लगभग कुछ भी अब सीमा से बाहर नहीं है.”

उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए ईरान को ऐसा समझौता करना होगा “जो मुझे मंज़ूर हो.” इस समझौते में होर्मुज़ स्ट्रेट से “तेल की आवाजाही को पूरी तरह खुला रखना” भी शामिल होना चाहिए.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin