• Tue. Mar 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप के कॉन्फिडेंस में कमी नहीं, लेकिन ईरान के ख़िलाफ़ ये विकल्प क्यों होगा ख़तरनाक?

Byadmin

Mar 17, 2026


सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' की स्मृति में निर्मित बी-2 बमवर्षक विमान का एक मॉडल दिया गया

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, सोमवार 16 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ की स्मृति में निर्मित बी-2 बमवर्षक विमान का एक मॉडल दिया गया

अमेरिका और इसराइल के ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त युद्ध के तीसरे हफ़्ते में डोनाल्ड ट्रंप ऐसे फ़ैसलों का सामना कर रहे हैं जो उनके बाकी के कार्यकाल का स्वरूप तय कर सकते हैं.

लेकिन अगर अमेरिकी राष्ट्रपति एक ऐसे युद्ध से जूझ रहे हैं जो उनके नियंत्रण से बाहर जा सकता है, तो यह चिंता सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दे रही है.

सोमवार को व्हाइट हाउस में एक घंटे से ज़्यादा के सार्वजनिक संबोधन में उन्होंने युद्ध की स्थिति के साथ-साथ कैनेडी सेंटर के नवीनीकरण, व्हाइट हाउस में बॉलरूम बनाने की योजना, इस साल के वर्ल्ड कप, एक रिपब्लिकन सांसद की सेहत और कई अन्य मुद्दों पर भी बात की.

ट्रंप की यह खांटी शैली थी, जैसे वह बिना स्क्रिप्ट के अलग-अलग विषयों पर बोलते हैं. पिछले सप्ताहांत उन्होंने फ़्लोरिडा स्थित अपने रिसॉर्ट में गोल्फ़ खेला. वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने ईरान युद्ध जितना ही समय सुप्रीम कोर्ट की आलोचना में भी लगाया.

By admin