• Mon. Feb 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप के टैरिफ़ को सुप्रीम कोर्ट ने रोका लेकिन ये टैरिफ़ का खात्मा नहीं

Byadmin

Feb 23, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

    • Author, दर्शिनी डेविड
    • पदनाम, डिप्टी इकोनॉमिक्स एडिटर, बीबीसी न्यूज़
  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को गिराने से लेकर विदेशी नेताओं को पकड़ने तक- इस राष्ट्रपति को ‘न’ सुनने की आदत नहीं रही है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने उनकी मौजूदा व्यापार रणनीति को पटरी से उतार दिया है.

इस फ़ैसले में कहा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल कर रेसिप्रोकल (परस्पर) और देश विशेष टैरिफ़ नहीं लगा सकते.

पिछले साल अप्रैल में लिबरेशन डे पर रोज़ गार्डन में दिखाई गई टैरिफ़ की सूची और हाल ही में ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की उनकी योजना का समर्थन न करने वाले यूरोपीय देशों को टैरिफ़ की धमकी, इन दोनों ने विश्व व्यापार व्यवस्था को उलट-पलट कर रख दिया. इससे विकास को भारी धक्का लगने का ख़तरा पैदा हो गया.

लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम ट्रंप से पहले के दौर में लौट रहे हैं, जब सब कुछ सामान्य था- तो ठहरिए और फिर से सोचिए.

पहली बात तो यह कि यह फ़ैसला केवल उन अतिरिक्त टैरिफ़ को अमान्य करता है जो ट्रंप ने पिछले साल पद संभालने के बाद लगाए थे. लिबरेशन डे के बाद हुई कड़ी सौदेबाज़ी के बाद अमेरिका में सामान बेचने वाले देशों के लिए औसत टैरिफ़ दर लगभग 15% पर आकर टिकी थी.

By admin