• Wed. Feb 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का भारत समेत एशियाई देशों पर क्या असर पड़ेगा?

Byadmin

Feb 25, 2026


मोदी ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं (फाइल फ़ोटो)

    • Author, ओसमॉन्ड चिया
    • पदनाम, बिज़नेस रिपोर्टर
  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

राष्ट्रपति ट्रंप ने साल 2025 में जो टैरिफ़ लगाए थे, उन्हें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ग़ैरकानूनी घोषित कर दिया है. कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद एशिया में अमेरिका के ख़ास कारोबारी सहयोगियों में अनिश्चितता की एक नई लहर आ गई है.

बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद, ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में आने वाले सामान पर 15% की नई ग्लोबल लेवी (टैक्स) लगाएंगे.

अमेरिकी कस्टम विभाग ने सोमवार को कहा कि वह उस ख़ास व्यापार नीति से जुड़े टैरिफ़ का कलेक्शन रोक देगा, जिसका इस्तेमाल ट्रंप ने ग्लोबल ट्रेड वॉर शुरू करने के लिए किया था.

यह भारत से लेकर इंडोनेशिया तक की सरकारों के लिए एक बड़ा झटका है, जिन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बातचीत करने में कई महीनों का समय लगाया था. इन में से कई देशों ने अमेरिका में अरबों डॉलर निवेश करने का वादा किया था.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin