• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल पर इनसाइडर ट्रेडिंग के संदेह

Byadmin

Apr 21, 2026


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार, 1 अप्रैल, 2026 को व्हाइट हाउस के क्रॉस हॉल में राष्ट्र के नाम अपने प्राइम-टाइम संबोधन के लिए पहुंचे.

इमेज स्रोत, Bloomberg via Getty Image

इमेज कैप्शन, बाज़ार पर नज़र रखने वालों ने डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी विदेश नीति घोषणाओं से ठीक पहले किए गए कई असामान्य सौदों की ओर ध्यान दिलाया है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान, कारोबारी उनके बड़े ऐलानों से ठीक पहले लाखों डॉलर का दांव लगाते रहे हैं.

बीबीसी ने कई वित्तीय बाज़ारों के ट्रेड वॉल्यूम डेटा की जांच की और उसे राष्ट्रपति के कुछ सबसे बड़े बाज़ार-प्रभावी बयानों से मिलाया.

इसमें यह पाया गया कि सोशल मीडिया पोस्ट या मीडिया इंटरव्यू सार्वजनिक होने से कुछ घंटे पहले, और कभी-कभी कुछ मिनट पहले, गतिविधि में लगातार तेज़ उछाल आता था.

कुछ विश्लेषकों का कहना है कि इसमें ग़ैरक़ानूनी इनसाइडर ट्रेडिंग के संकेत दिखते हैं, जिसमें ऐसे लोग दांव लगाते हैं जिन्हें ऐसी जानकारी होती है जो आम जनता के पास उपलब्ध नहीं होती.

दूसरों का कहना है कि तस्वीर इससे अधिक जटिल है और कुछ कारोबारी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप का पहले से अनुमान लगाने में अधिक कुशल हो गए हैं.

By admin