• Wed. Apr 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप को अस्थाई जीत पाने के लिए कैसे चुकानी पड़ी भारी क़ीमत

Byadmin

Apr 8, 2026


अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं

इमेज स्रोत, AARON SCHWARTZ/POOL/EPA/Shutterstock

इमेज कैप्शन, अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं

आख़िरकार, समझदारी ने जीत हासिल की.

वॉशिंगटन समय के मुताबिक मंगलवार शाम 6 बजकर 32 मिनट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि अमेरिका और ईरान एक “पक्के” शांति समझौते के काफी क़रीब पहुंच चुके हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति दी है.

यह बिल्कुल आख़िरी पल नहीं था, लेकिन ट्रंप की रात 8 बजे (भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे) की डेडलाइन से काफी करीब था.

ट्रंप के मुताबिक़ इस समय सीमा तक समझौता नहीं होता तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा और परिवहन ढांचे पर बड़े हमले करने वाला था.

By admin