• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने अपशब्द के साथ ईरान को दी चेतावनी, दूतावास बोला- ‘अमेरिका पहले ही पाषाण युग में पहुंचा’

Byadmin

Apr 5, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर ट्रंप की कई नेताओं ने आलोचना की है (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद कई ओर से उनका विरोध हो रहा है.

ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए होर्मुज़ स्ट्रेट तुरंत खोलने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

उनके इस पोस्ट के बाद अमेरिका में न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद चक शुमर ने तीखी टिप्पणी की है.

वहीं थाइलैंड में ईरान के दूतावास ने ट्रंप के पोस्ट के बाद लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति जिस तरह से किशोरों की तरह गालियाँ देते हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि अमेरिका उम्मीद से कहीं पहले ही पाषाण युग में पहुँच गया है.”

शुमर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका के लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जब आप चर्च जा रहे हैं. अपने दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं, तब अमेरिका के राष्ट्रपति सोशल मीडिया पर एक बेकाबू पागल की तरह बड़बड़ा रहे हैं.”

By admin