• Mon. Feb 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन: अमेरिका रवाना हुए जयशंकर, इंडिया गेट को लेकर क्या बोले यूएस प्रेसिडेंट?

Byadmin

Feb 2, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया है कि पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। इस संबंध में सर्जियो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है। बने रहें’

हालांकि दोनों नेताओं के बीच किस बात पर बातचीत हुई है, इसकी जानकारी सर्जियो के पोस्ट में नहीं है। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर भी आज 3 दिवसीय अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो गए है। जयशंकर वहां ट्रंप और मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

उत्साहित हैं सर्जियो गोर

जयशंकर का दौरा, पीएम मोदी-ट्रंप की बात और सर्जियो गोर का उत्साह बता रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच किसी बड़े मुद्दे पर सहमति बनती दिख रही है। संभव है कि यह चर्चा ट्रेड डील को लेकर हुई हो और जयशंकर के दौरे में इस पर मुहर लग जाए।

लेकिन जब तक भारत या अमेरिका की तरफ से इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जाता, तब तक सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं। बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को तीन दिन के अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

इंडिया गेट की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई दिल्ली के इंडिया गेट की सराहना करते हुए इसे भारत का खूबसूरत विजय मेहराब बताया है। ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर इंडिया गेट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा भारत का खूबसूरत विजय मेहराब। हमारा वाला सबसे महान होगा।

इंडिया गेट की प्रशंसा के साथ, ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका में भी इसी प्रकार का एक विशाल विजय मेहराब बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वा¨शगटन डीसी में भव्य आर्क के निर्माण के लिए एक समिति गठित की जा रही है। ट्रंप ने बताया कि विश्व के 57 नगरों में ऐसे विजय मेहराब हैं, लेकिन वाशिंगटन डीसी में ऐसा कोई स्मारक नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका में बनने वाला विजय मेहराब विश्व का सबसे सुंदर और विशाल होगा। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली देश है, इसलिए उसका विजय मेहराब भी सबसे भव्य होना चाहिए।

By admin