• Wed. Apr 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने किसे ईरान का ‘नया राष्ट्रपति’ बताया है और अब उनकी क्या मांग है?

Byadmin

Apr 1, 2026


मसूद पेज़ेश्कियान और डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, WANA/Reuters/ EPA/Shutterstock

इमेज कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने युद्धविराम की अपील की है (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ‘ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति’ ने युद्धविराम के लिए कहा है.

ईरान ने अब तक ट्रंप के इस दावे पर कोई जवाब नहीं दिया है कि उसने ख़ुद युद्धविराम की मांग की है.

ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में ये दावा किया है. हालांकि ट्रंप ने उस शीर्ष अधिकारी का नाम नहीं लिखा है.

उन्होंने उस शख़्स को “अपने पूर्व नेताओं की तुलना में कम कट्टर और ज़्यादा समझदार” बताया है.

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा, “हम इस पर तभी विचार करेंगे जब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खुला, सुरक्षित और साफ़ होगा. तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहे हैं या जैसा लोग कहते हैं, उसे पाषाण युग में वापस भेज रहे हैं.”

By admin