• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने फिर बातचीत की कही बात, ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर भी दिया जवाब

Byadmin

Mar 30, 2026


ट्रंप, इसहाक़ डार और अब्बास अराग़ची

इमेज स्रोत, Reuters/EPA

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक़ डार और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची (बाएं से दाएं)

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग से इतर क्या ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत भी हो रही है? इस सवाल का अब तक पूरी तरह जवाब नहीं मिल पाया है.

एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान के “ज़्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है.”

वहीं ईरान ने कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है. इसके साथ ही ईरान ने साफ़ कर दिया है पाकिस्तान की किसी भी पहल में वो शामिल नहीं है.

मध्य पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष के मुद्दे पर रविवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चार देशों (पाकिस्तान, मिस्र, सऊदी अरब और तुर्की) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी.

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने का प्रस्ताव भी दिया है.

By admin