• Mon. Sep 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप से बात होने के बाद बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की- बहुत कुछ बदल सकता है

Byadmin

Sep 21, 2026


अखिलेश यादव

इमेज स्रोत, Chandradeep Kumar/ The India Today Group via Getty Images

इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर घपला करके जीतने का आरोप लगाया है (फ़ाइल फ़ोटो)

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार देर रात प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने डीयू छात्रसंघ का चुनाव घपले से जीता है.

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि बीजेपी का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा.”

“जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी हालत युवाओं के बीच कितनी जर्जर है ये कहने की ज़रूरत नहीं है. दरअसल, बीजेपी सारे पद हारी है. बीजेपी समर्थित प्रत्याशी झूठे सर्टिफ़िकेट से जीते हैं, सच्ची मतगणना से नहीं.”

उन्होंने लिखा, “बीजेपी के ऊपर अपनी नैतिक जीत अर्जित करने वाले विपक्ष के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. इसी अन्याय और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम सबको एकजुट होना होगा तभी बदलाव आएगा.”

गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव नतीजों में तीन प्रमुख सीटों पर एबीवीपी और एक पर निर्दलीय विजयी रहे हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है-

अध्यक्ष: यश डबास (एबीवीपी)

उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)

सचिव: रिया छावड़ी (एबीवीपी)

संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज चौधरी (एबीवीपी)

By admin