• Fri. Apr 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘डर गए हो…मोदी के ख़िलाफ़ बोलने से घबराते हो’, राघव चड्ढा पर हमलावर हुई आम आदमी पार्टी

Byadmin

Apr 3, 2026


राघव चड्ढा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की ज़िम्मेदारी राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को दे दी है.

इसके बाद शुक्रवार को राघव चड्ढा ने इस फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, कि वह जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और सवाल पूछा कि इससे आम आदमी पार्टी का क्या नुक़सान हुआ होगा.

इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक के बाद एक वीडियो जारी कर राघव चड्ढा पर पार्टी के और देश हित से जुड़े मुद्दों पर ख़ामोश रहने और बीजेपी से डरने का आरोप लगाया.

उधर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने कहा है कि ‘राघव चड्ढा या तो आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे या फिर उन्हें निकाल दिया जाएगा.’

By admin