• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण से जुड़े पाँच सवाल और उनके जवाब

Byadmin

Apr 17, 2026


नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थक

इमेज स्रोत, Getty Images

पढ़ने का समय: 8 मिनट

संसद में मोदी सरकार ने डीलिमिटेशन बिल पेश कर दिया है. संसद और संसद के बाहर पक्ष-विपक्ष में बयानबाज़ी जारी है. दक्षिण भारत में डीलिमिटेशन का विरोध हो रहा है.

वहां के नेताओं का कहना है कि ये प्रस्ताव दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ नाइंसाफ़ी जैसा है. सरकार का कहना है ऐसा नहीं है और दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ कोई ज़्यादती नहीं होगी.

लेकिन ये पूरा माजरा क्या है.

डीलिमिटेशन होता क्या है, वुमन रिज़र्वेशन से ये मामला किस तरह जुड़ा है. साउथ इंडियन स्टेट्स टेंशन में क्यों हैं और इस पूरे घटनाक्रम में सेंसस की चर्चा क्यों हो रही है?

दरअसल, सरकार ने लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एक विधेयक संसद में पेश किया है. इस पर संसद के विशेष सत्र में चर्चा जारी है.

By admin