• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी हटाने को लेकर क्या कहा?

Byadmin

Apr 21, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नाकाबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है (फ़ाइल फ़ोटो)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी तब तक नहीं हटाएगा, जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता.

ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब यह साफ़ नहीं है कि युद्ध ख़त्म करने के लिए दूसरे दौर की बातचीत होगी या नहीं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “नाकाबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है. वे हर दिन 500 मिलियन डॉलर गंवा रहे हैं, ऐसा लंबे समय तक चलना नामुमकिन है.”

दूसरी ओर, ईरान कह चुका है कि जब तक ईरान के बंदरगाहों से अमेरिकी नाकाबंदी नहीं हटाई जाएगी, तब तक बातचीत नहीं होगी.

गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजधानी में बैठक की संभावना को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लेकिन बैठक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं.

वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अब तक यह तय नहीं किया है कि वह बैठक में शामिल होगा या नहीं.

By admin