इमेज स्रोत, Mostafa Alkharouf/Anadolu via Getty Images
ईरानी हवाई हमले में दुबई बंदरगाह पर लगी आग में कुवैत का एक तेल टैंकर जल गया है. संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, समुद्री फ़ायरफ़ाइटिंग टीमें आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही हैं और जहाज़ पर मौजूद सभी 24 क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े मीडिया ने एक घंटे पहले ही कुवैती टैंकर को निशाना बनाए जाने की ख़बर दी थी और टैंकर से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की थीं.
इस टैंकर पर हमला उस समय हुआ है, जब कुछ ही घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान समझौते पर नहीं आता और होर्मुज़ स्ट्रेट बंद रहता है, तो ईरान की बिजली, तेल और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया जाएगा.
इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा था, “ईरान के हमले फ़ारस की खाड़ी के देशों पर नहीं, बल्कि ‘दुश्मन हमलावरों’ पर हैं, जो अरबों और ईरानियों का सम्मान नहीं करते.”
उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश देते हुए सऊदी अरब से अमेरिकी सेनाओं को अपने इलाक़े से बाहर निकालने की अपील भी की.