• Fri. Mar 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री के सामने किस ‘सरप्राइज़’ का ज़िक्र किया जिसकी हो रही है चर्चा

Byadmin

Mar 20, 2026


शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी

इमेज स्रोत, Karim JAAFAR / AFP via Getty

इमेज कैप्शन, क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से ‘बढ़ती आक्रमकता ख़तरनाक है.’

क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश
मंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा है कि ईरान की ओर से क़तर और
खाड़ी क्षेत्र के नागरिक इन्फ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने यह बात गुरुवार को तुर्की
के विदेश मंत्री हकान फ़िदान के साथ साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कही है.

ईरान इस युद्ध में कहता रहा है कि वह
मध्य-पूर्व क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, न कि किसी अन्य देश को.

क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा,
“अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि
ईरान की ओर से लगातार यह दावा किया गया है कि ये हमले क़तर और क्षेत्र के अन्य
देशों में अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इन दावों को ख़ारिज
किया जाता है और किसी भी आधार पर इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता.”

अब्दुलरहमान अल थानी ने बुधवार को
क़तर के ऊर्जा ठिकाने पर हुए ईरानी हमले का भी ज़िक्र किया.

उन्होंने कहा, “हमने कल रास लाफ़ान ऊर्जा परिसर में हुए हमले
पर भी बात की. अफ़सोस की बात है कि यह कार्रवाई आक्रामक और ग़ैर-ज़िम्मेदार नीति
को दिखाती है”

क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से ‘बढ़ती आक्रमकता ख़तरनाक है.’

उन्होंने कहा, “कल क़तर के एक ऐसे प्राकृतिक गैस ठिकाने पर हमला
हुआ जो क़तर के लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत है. यह सिर्फ़ क़तर के लोगों के
लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी अहम
है जिनकी मदद क़तर करता है.”

By admin