• Tue. Mar 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ड्रोन और मिसाइल हमलों के बावजूद खाड़ी के देश क्यों नहीं कर रहे ईरान पर पलटवार?

Byadmin

Mar 24, 2026


दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, जब से जंग शुरु हुई है, ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत खाड़ी देशों के नागरिक ढांचों को निशाना बनाया है

अमेरिका और इसराइल के साथ अपनी जंग के हिस्से के तौर पर ईरान पूरे खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल हमले करना जारी रखे हुए है.

जब इसराइल ने ईरान के साउथ पार्स पर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई में ईरान ने गुरुवार को क़तर के रास लाफ़ान ऊर्जा परिसर पर हमला किया. दोनों ही केंद्र दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्रों का हिस्सा हैं.

अब तक क़तर और अन्य खाड़ी देशों ने बार-बार निशाना बनाए जाने के बाद भी ईरान के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई नहीं की है.

वे हमलों से क्यों बच रहे हैं और कौन सी बात उन्हें कार्रवाई के लिए मजबूर कर सकती है?

ख़तरा ज़्यादा, फ़ायदा कम

इस नक्शे में लाल डॉट दिखा रहे हैं कि यूएई, बहरीन और क़तर पर ईरान ने सर्वाधिक हमले किए
इमेज कैप्शन, इस नक्शे में लाल डॉट दिखा रहे हैं कि यूएई, बहरीन और क़तर पर ईरान ने सर्वाधिक हमले किए

जब अमेरिका और इसराइल ने 28 फ़रवरी को ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया, तो तेहरान ने बिना देरी के जवाबी कार्रवाई सिर्फ़ इसराइल पर ही नहीं बल्कि अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों पर भी हमले किए.

By admin