• Fri. Aug 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु के सीएम विजय ने अमित शाह से मिलने के बाद क्या अपना रुख़ नरम कर लिया?

Byadmin

Aug 21, 2026


अमित शाह

इमेज स्रोत, @AmitShah

इमेज कैप्शन, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से अमित शाह ने मुलाकात की थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख़ नरम किया है.

पहले वह लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या को स्थिर रखने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने मांग की है कि संसद में हर राज्य की मौजूदा सीटों के प्रतिशत को सुरक्षित रखा जाए.

गुरुवार को मामल्लपुरम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विजय ने कहा, “मैं केंद्र सरकार से स्पष्ट गारंटी देने का आग्रह करता हूँ कि परिवार नियोजन में किसी राज्य की सफलता की वजह से संसद में उसके प्रतिनिधित्व का प्रतिशत कम नहीं होगा.”

विजय के इस बयान से संकेत मिलता है कि 12 अगस्त को तमिलनाडु विधानसभा में उनकी तरफ़ से पेश किए गए प्रस्ताव में परिसीमन के साफ़ विरोध वाले रुख़ में अब कुछ बदलाव आया है.

इसके उलट, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार से मांग की कि अगले 25 सालों तक लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या बरकरार रखी जाए.

By admin