• Sun. May 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु सीएम विजय से क्या जलते हैं रजनीकांत? प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ख़ुद दिया हर सवाल का जवाब

Byadmin

May 17, 2026


रजनीकांत

इमेज स्रोत, Rajanikanth/Facebbok

इमेज कैप्शन, फ़िल्म सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि वो तमिलनाडु के सीएम विजय से ‘जलन’ महसूस नहीं करते हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

फ़िल्म सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के नए सीएम सी. जोसेफ़ विजय से प्रतिस्पर्द्धा की बात से इनकार किया है.

उन्होंने कहा है कि विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने से रोकने के लिए डीएमके और एआईएडीएमके की कथित बातचीत में वो शामिल नहीं थे. उन्होंने कहा कि इस बारे में आ रही ख़बरों से उन्हें गहरी चोट पहुंची है.

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाक़ात को लेकर किए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से उनकी “दोस्ती राजनीति से परे है” उन्हें विजय से “न तो जलन है और न ही वो उनके राजनीतिक विरोधी हैं.”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय से अपनी प्रतिस्पर्द्धा की बातें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रजनीकांत ने रविवार को चेन्नई के पॉयस गार्डन स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ रजनीकांत ने पत्रकारों से कहा, ”मैं ये प्रेस कॉन्फ़्रेंस इसलिए कर रहा हूं क्योंकि इस चुनाव के बाद विजय और मेरे रिश्ते को लेकर कई बातें हो रही हैं. अगर मैं इनका खंडन न करूं तो ये बातें सच मानी जाएंगी.”

By admin