• Sun. Feb 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

Byadmin

Feb 15, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। इसके साथ ही 16 फरवरी को दूसरे क्षेत्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा।

ढाका से यह न्योता शनिवार देर रात भारतीय पक्ष को तब दिया गया जब रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेताओं ने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय नेताओं को बुलाया जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका जाने की संभावना कम है क्योंकि वह 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। मैक्रों, अगले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं।

भारत की ओर से कोई सीनियर नेता हो सकता है शामिल

जानकारी के मुताबिक, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय पक्ष की तरफ से कोई सीनियर नेता, शायद उप राष्ट्रपति या विदेश मंत्री शामिल हो सकते हैं। भारतीय पक्ष बांग्लादेशी पक्ष के साथ जल्दबाजी में सुलह करते हुए भी नहीं दिखना चाहता, हालांकि निचले स्तर पर पहुंचे रिश्तों को फिर से ठीक करना अभी भी प्राथमिकता है।

सार्क देशों के नेताओं के बुलाने पर विचार कर रहा बांग्लादेश

बताया गया है कि रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क ज्यादातर नेताओं को बुलाने पर विचार चल रहा है, जिसकी शुरुआत रहमान के पिता, पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने की थी। इससे अलावा चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्की जैसे कुछ दूसरे दोस्त देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार के प्रमुखों को बुलाने की भी योजना है।

By admin