• Sun. Aug 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तालिबान ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, विदेश मंत्री बोले – ‘आख़िर आप चाहते क्या हैं’

Byadmin

Aug 16, 2026


तालिबान प्रशासन के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी

इमेज स्रोत, ARUN SANKAR/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, तालिबान प्रशासन के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी का कहना है कि पाकिस्तान ने अपनी नीति नहीं बदली तो उनका देश भी अपनी नीतियों पर पुनर्विचार कर सकता है

    • Author, बीबीसी पश्तो
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

तालिबान प्रशासन के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी ने बीबीसी पश्तो को एक इंटरव्यू दिया है. उनका कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद, वह ये समझने में असमर्थ रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष से पाकिस्तान क्या चाहता है.

मुत्तक़ी कहते हैं, “हालात इस मुकाम तक पहुंच गए हैं, लेकिन हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं हुई है.”

पिछले साल अक्टूबर से पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान एक-दूसरे पर घातक हमले कर रहे हैं, फिर भी अफ़ग़ानिस्तान इसे एकतरफ़ा मानता है.

उन्होंने कहा, “यहां तक ​​कि ट्रांजिट गुड्स को भी नहीं रोका गया. चाहे सड़कें हों, ट्रांजिट गुड्स हो, उन्होंने ही बंद किया. उन्होंने हमले भी किए हैं.”

By admin