• Tue. Apr 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तुर्की कैसे ईरान युद्ध की आंच से बचने की कोशिश कर रहा है

Byadmin

Apr 7, 2026


तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन
इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन कह चुके हैं कि उनका देश उस जाल में नहीं फंसेगा जिसमें कुछ लोग उन्हें फंसाना चाहते हैं

अमेरिका और इसराइल के ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू करने के बाद से तुर्की ने सतर्क रुख़ अपनाया है.

तुर्की के अधिकारियों ने अमेरिका या तेहरान को सीधे तौर पर दोषी ठहराए बिना संघर्ष से जुड़े जोखिमों के बारे में चेतावनी दी है.

28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद अपने पहले बयान में, तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से “हमलों को तुरंत रोकने” का आह्वान किया और मध्यस्थता की पेशकश की.

तुर्की ने अब तक यही रुख़ बनाए रखा है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin